बिजली उपकेंद्र करमा खान के अंतर्गत 70 एलटी फ्यूज लगाए गए, 350 और फ्यूज लगाए जाएंगे
सेमरियावां। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड हो रहे हैं, जिससे या तो वह फुंक रहे हैं या उनमें आग लग जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रांसफाॅर्मर को फुंकने से बचाने के लिए विद्युत निगम एलटी फ्यूज सेट लगवा रहा है। ये एलटी फ्लूज सेट ओवरलोड और सबसे ज्यादा जलने या फुंकने वाले ट्रांसफाॅर्मरों पर लगाए जा रहे हैं। ऐसे में जब ट्रांसफाॅर्मरों पर ज्यादा लोड पड़ेगा तो वह फुकेंगे नहीं, क्योंकि ये एलटी फ्यूज सेट में लगा फ्यूज उड़ जाएगा, जिससे ट्रांसफाॅर्मर फुंकने या जलने से काफी हद तक बच जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है।
विद्युत निगम के अनुसार बिजली उपकेंद्र करमा खान के अंतर्गत 60-70 के करीब एलटी फ्यूत सेट लग जा चुके हैं। यहां लगभग 350 एलटी फ्यूज लगाए जाने हैं। सेमरियावां ब्लाॅक के बिजली उपकेंद्र करमाखान के पांच फीडर हैं, जिसमें सेमरियावां, दरियाबाद, हटवा बाजार, महुआरी, केशवापुर शामिल हैं। इन फीडरों से लगभग 130 गांव मजरों में बिजली दी जाती है।
गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने पर ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड हो जाता है। इसकी वजह से ट्रांसफाॅर्मर फुंक जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को कई-कई घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब एलटी फ्लूज सेट लगने से राहत मिलने की उम्मीद है।
00000000000000000000
ट्रांसफाॅर्मर को फुंकने व जलने से बचाने में एलटी फ्यूज सेट कारगर साबित हो रहे हैं। ओवरलोड और सबसे ज्यादा फुंकने और जलने वाले ट्रांसफार्मरों पर एलटी फ्यूज सेट लगाया जा रहा है। जल्द ही उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
-इंद्रेश कुमार गुप्ता, अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र, करमाखान