फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक चोरी की छह वारदातों का खुलासा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार चोर व बरामद बाइक। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बाइक चाेरी की छह वारदातों में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से पांच बाइक और साढ़े सत्रह हजार नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन

यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंंह ने सोमवार को पुलिस लाइंस सभागार में प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को किशन कुमार निवासी मटिहना, खलीलाबाद तथा मनीष सिंह निवासी थवईपार, खलीलाबाद को पकड़ा गया। इनको चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ गोला बाजार से गिरफ्तार किया गया। निशानदेही पर सरौली रेलवे लाइन के किनारे से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई।
एएसपी ने बताया कि 25 मार्च काे श्याम नरायण पांडेय निवासी मझौरा ने थाना कोतवाली खलीलाबाद पर बताया कि चोर द्वारा खलीलाबाद स्थित कृष्णा पैलेस से मोटरसाइकिल चोरी की गई। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। 30 दिसंबर को मोहम्मद जुबेर निवासी सरही थाना द्वारा पटेल हाॅस्पिटल भुजैनी के पास से मोटरसाइकिल चोरी होने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई।
विज्ञापन

तीन मई को गयास निवासी मोहल्ला बसंतपुर नरकटिया थाना राजघाट जनपद गोरखपुर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर चोर द्वारा बरदहिया बाजार से मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में तहरीर दी गई, इसमें प्राथमिकी पंजीकृत की गई थी। इसी तरह 29 अप्रैल को यशोदानंद यादव निवासी रामपुर थाना हरपुर बुदहट जनपद गोरखपुर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मोटरसाइकिल चोरी की जानकारी दी गई थी।
31 जनवरी को मनोज कुमार यादव निवासी बंजरिया पूर्वी वार्ड नंबर-17 थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा स्कूटी चोरी के संबंध में तहरीर दी गई। इसके अलावा 29 मार्च को मुकेश निवासी चकमहुआं (मोलनापुर) थाना महुली द्वारा थाना महुली पर मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद में बीएनएस की धारा 346/2026, 317(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके अलावा पूर्व लिखित रिपोर्ट में सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी की गई।

-
चोरी कर सिद्धार्थनगर में बेचते थे बाइक
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हम दोनों दोस्त हैं। दोनों बाजार में घूमकर सड़क के किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी करके सिद्धार्थनगर, नेपाल बाॅर्डर पर ले जाकर अंजान लोगों को बेच देतेथे। इससे हम लोग अपना जीविकाेपार्जन करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें