संतकबीरनगर। बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिल के भुगतान की वसूली तथा एकमुश्त समाधान योजना के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में सोमवार को 1.50 लाख रुपये बकाया बिल वसूला गया। वहीं 26 बकायेदारों के घरों की बिजली कनेक्शन काटी गई।
विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण और एक मुश्त समाधान योजना के पंजीकरण के लिए सोमवार को बड़गो में शिविर लगाया गया। इस दौरान 26 उपभोक्ताओं की बिजली बकाए में काटी गई।
एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि बड़गो में एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 20 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया जिसमें 18 उपभोक्ताओं के बिल में सुधार किया गया।
इस दौरान अवर अभियंता भानु चौरसिया, लाइन मैन बादल, आरिफ, शोभनाथ, धमेंद्र, बेलास, परवेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे।