फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत

Sat, 24 May 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मनियरा के पास एक घर में बिजली ठीक करते समय करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। मृतक बस्ती जनपद का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

बस्ती जनपद के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित पांडेय बाजार निवासी अभिषेक (23) वर्ष पुत्र गुड्डू बचपन से ही कोतवाली खलीलाबाद के ग्राम चनहर में अपने मामा उदयभान सोनकर के घर पर रहता था।
वह मनियरा गांव में स्थित जगदीश चौधरी के मकान में वायरिंग का काम कर रहा था। शुक्रवार को सुबह साढ़े 10 बजे के करीब अभिषेक वायरिंग का काम करने गया। जहां वह किसी काम से छत पर चला गया और अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें