फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा विद्युत कर्मियों ने धरना दिया 

Fri, 14 Oct 2016 11:24 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
electrician
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विद्युत मजदूर पंचायत के संविदा कर्मचारियों ने केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर अपनी मांगो को लेकर एक्सईएन विद्युत कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। धरने के बाद अपनी पांच सूत्रीय मांगो का ज्ञापन एक्सईएन को दिया। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि संविदा कर्मचारियों की तैनाती में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाए।  वेतन का भुगतान विभाग द्वारा सीधे किया जाए। विद्युत व्यवस्था में फैलाव के साथ कर्मचारियों की संख्या कम होती जा रही है। जो चिंता का विषय है। पहले से 65 हजार पद रिक्त पड़े है।
जिनकी भरपाई बहुत ही जरूरी है। ईपीएफ का एक हजार करोड़ रुपये का गबन कर लिया गया है तथा दुर्घटना एवं मृत्यु की दशा में मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। ईपीएफ घोटाले की जांच कराकर इनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उनके रजिस्ट्रेशन को निरस्त किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने विद्युत संविदा कर्मचारियों का अधिकारी एवं ठेकेदार शोषण कर रहे है। जिसको लेकर संविदा कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने एक्सईएन से सभी मांगों को पूरा करने की मांग की है। इस अवसर पर धर्मेंद्र गुप्त, निरंजन, लाल साहब, वशिष्ठ मुनि मौर्य, आशुतोष सिंह, सूर्यकांत सिंह, सूर्यनारायण यादव, अरविंद कुमार, गिरजेश प्रसाद, वीरेंद्र यादव, बैजनाथ आदि मौजूद रहे। 
विद्युत संविदा कर्मी आज से रहेंगे हड़ताल पर ः मेंहदावल। विद्युत सब स्टेशन मेंहदावल पर तैनात सभी संविदा कर्मियों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सुनील मिश्रा ने कहा कि आठ माह से विद्युत संविदा कर्मियों का बकाया वेतन भुगतान नही किया जा रहा है।
जिसे लेकर बैठक कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया है। शनिवार से सभी विद्युत संविदा कर्मी वेतन न मिलने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस अवसर पर रामनरेश, धर्मेन्द्र यादव, कुसमाकर, दीनानाथ, भीम प्रसाद, सत्यदेव, कृष्णा, रामूरत, ओंमकार नाथ दूबे, दिग्विजय कुमार मिश्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें