फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्पार्किंग से टूटकर गिरा बिजली का तार, स्कूटी सवार घायल

Wed, 22 Jan 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव स्थित मोड़ के निकट बुधवार शाम स्पार्किंग के बाद बिजली का तार सड़क पर गिर गया। अचानक गिरे तार की चपेट में आकर एक स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार सीएचसी नाथनगर में चल रहा है। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी घंटों बिजली निगम का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

क्षेत्र के अलीनगर निवासी ओम प्रकाश तिवारी पुत्र ब्रह्मदेव तिवारी देर शाम नाथनगर से स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही महुली-नाथनगर मार्ग पर गांव स्थित मोड़ के निकट पहुंचे। इसी दौरान विद्युत तार में स्पार्किंग के बाद तेज आवाज के साथ तार जमीन पर गिर गया। जिसके चलते ओमप्रकाश तिवारी स्कूटी समेत उलझ कर गिर गए। गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें