फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फेसबुक मैसेंजर पर दी गाली, विरोध पर पीटा

Wed, 22 Jan 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भैंसहियां गांव के एक युवक ने पहले एक व्यक्ति को फेसबुक मैसेंजर पर गाली दी। विरोध करने पर उसके पिता को पीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में भैंसहिया गांव के निवासी इरशाद अहमद ने बताया है कि उनके गांव के ही शहवाज पुत्र सदरे आलम फेसबुक से मैसेंजर पर 18 जनवरी को गाली दी। जब वह उनकी दुकान पर पूछने गए तो मारपीट पर उतर आए। इसके बाद सदरे आलम, तबरेज, फिरोज, सरफरान के साथ उनके घर पर पहुंचकर पिता को अकेले पाकर गाली देते हुए मारेपीटे और जानमाल की धमकी दी। 20 जनवरी को सरफराज अपने इंस्टाग्राम व फेसबुक एकाउंट पर उनका फोटो लगाकर गाली देते हुए रील बनाकर भी लोड कर दिया। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें