फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से गांव तक बिजली कटौती बढ़ी

विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर टूटे हुए बिजली के तार को बनाते बिजलीकर्मी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
शहर से गांव तक बिजली कटौती बढ़ी
विज्ञापन

- ग्रामीण क्षेत्रों में महज 12 घंटे मिल रही आपूर्ति
- लोकल फाल्ट ने बढ़ाई मुसीबत, उपभोक्ता परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती बढ़ गई है। लोकल फाल्ट की समस्या ने उपभोक्ताओं की मुसीबत और बढ़ा दी है। इसको लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ रहा है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी बढ़ने से लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में कूलर, पंखा के जरिए उपभोक्ताओं को गर्मी से राहत की उम्मीद है, लेकिन इधर अघोषित कटौती बढ़ गई है। शासन का निर्देश है कि जनपद मुख्यालय को 22 से 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्र को 18 से 20 घंटे बिजली की सप्लाई दी जाए, लेकिन कई दिनों से शहर से लेकर गांव तक बिजली की कटौती हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में महज 12 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। दिन में आपूर्ति बाधित रहती है। शहर में भी अक्सर बिजली कट जा रही है। जिससे पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो जा रही है, वहीं लोग गर्मी से जूझने के लिए मजबूर हैं। वहीं, कटौती के बीच लोकल फाल्ट की समस्या भी बढ़ गई है। खलीलाबाद क्षेत्र के निवासी रविंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, महेश कुमार आदि ने कहा कि अभी मार्च का महीना है और गर्मी काफी बढ़ गई है। बिजली की कटौती बढ़ने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। इन लोगों ने कहा कि जर्जर व उलझे तारों को बदलने की जरूरत है, ताकि लोकल फाल्ट की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता विद्युत आरके सिंह ने कहा कि बिजली की आपूर्ति निरंतर बनाए रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लोकल फाल्ट की समस्या को दूर करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें