फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बूथों पर निर्वाचक नामावलियों को पढ़कर सुनाया

विज्ञापन
विश्वनाथपुर ​स्थित बूथ पर बीएलओ से जानकारी लेते डीएम-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने रविवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) अभियान के तहत आलेख्य के प्रकाशन के बाद छूटे एवं पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा मतदाता सूची को परिष्कृत बनाने के तहत धनघटा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान बूथों पर निर्वाचक नामावलियों काे पढ़कर सुनाया गया।
विज्ञापन

बूथों के निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थित बीएलओ से दावे और आपत्तियों को प्राप्त करने संख्या, जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और मतदाताओं का नाम अभी तक सूची में दर्ज होने से वंचित है, उनके द्वारा मतदाता फाॅर्म-6 जमा किए जाने की स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर आंकड़ेवार जानकारी ली। उन्होंने अब तक हुई प्रगति एवं गुणवत्ता की जांच की। डीएम ने विश्वनाथपुर के बूथ संख्या-515 व 516, हरिहरपुर प्रथम के बूथ संख्या-12, 13, 14, 15 एवं 16 एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय महुली द्वितीय के बूथ संख्या-75 से 81 तक का निरीक्षण किया।
उन्होंने मतदाताओं को सूची पढ़कर सुनाने हेतु निर्देशित किया। बूथों पर बीएलओ को प्राप्त दावा व आपत्ति की जानकारी ली। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि इस पर विशेष निगरानी रखी जाए। कार्य पारदर्शिता के साथ किया जाए। इस दौरान एसडीएम धनघटा डाॅ. सुनील कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें