फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज की है।
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के कठैचा गांव निवासी विपिन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 मई की सुबह करीब पांच बजे उनके पिता अर्जुन प्रसाद नहर के किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान कंचन बैसही गांव निवासी मोहन यादव बाइक से निकले और अर्जुन प्रसाद को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर मोहन यादव के साथ अनुपम और एक अन्य युवक किशन प्रजापति भी सवार थे।
हादसे में अर्जुन प्रसाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर कर दिया। जहां से उन्हें डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें