महुली। थाना क्षेत्र के घोरही गांव के निकट सड़क पर रविवार देर रात एक वाहन की टक्कर से 90 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की। इस मामले में मृतका के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।
दिकतौली निवासी सुभागी देवी पत्नी स्व. खुनखुन रविवार की रात में धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर टहल रही थीं। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। चालक वाहन लेकर भाग गया। हादसे में सुभागी की मौत हो गई।