फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक से गिरकर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। थाना क्षेत्र के ग्राम जिगिना गांव के पूरब स्थित सरयू नहर रोड पर बुधवार को एक वृद्ध चलती बाइक से सड़क पर गिर गए। उन्हें उपचार के लिए लोग सीएचसी नाथनगर ले गए। चिकित्सकों ने वृद्ध के मौत की पुष्टि कर दी। परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के ग्राम अमृत महुआ गांव निवासी राजेंद्र राजभर (62) उर्फ निन्कू बुधवार को एक रिश्तेदार के साथ काली जगदीशपुर किसी कार्य से गए थे। परिजनों के अनुसार वह बाइक पर पीछे बैठकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज धूप में वह चलती बाइक से गश खाकर जिगिना गांव नहर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन शव लेकर घर पहुंचे। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें