फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ओवरब्रिज पर मोबाइल छीनने के मामले में पीड़ित ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में मोबाइल छीनने के बाद पीड़ित ने तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि विधियानी तिराहे के पास ओवरब्रिज पर चार अज्ञात युवकों ने मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना डायल-112 पर भी दी थी।
विज्ञापन

गौसपुर गांव निवासी महातम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह 30 मई की सुबह करीब चार बजे घर से बरदहिया बाजार जा रहे थे। विधियानी तिराहे के आगे ओवरब्रिज पर पहुंचने के दौरान उनके मोबाइल पर फोन आया। वह सड़क किनारे गाड़ी रोककर बात कर रहे थे, तभी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से चार युवक पहुंचे और उनका मोबाइल फोन झपट लिया और भागने लगे।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार आरोपियों में से एक युवक के पास तमंचा भी था, जिसे देखकर वह भयभीत हो गए और शोर नहीं मचा सके। मोबाइल के कवर में 600 रुपये भी थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें