फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली थाना क्षेत्र के जिगिना गांव में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिगिना गांव निवासी मेवालाल चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात अगस्त को जमीन के विवाद को लेकर गांव के कन्हैया चौधरी, कृष्ण चंद्र चौधरी और सतीश चंद उर्फ गुलेल ने उनके साथ मारपीट की। हमले में उनके नाक, आंख, सिर और हाथ में चोटें आईं। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों की ओर से उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
विज्ञापन

आरोपियों द्वारा उनके दोनों बेटों को मारने की धमकी दी गई है। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें