फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-बोलेरो की टक्कर में आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक-बोलेरो की टक्कर में आठ घायल
विज्ञापन

सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत कोइलसा में बृहस्पतिवार की रात ट्रक और बोलेरो की हुई टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सेमरियावां भेजवाया। वहां से एक घायल की हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे कोइलसा गांव के पास मेंहदावल की तरफ से आर रहे ट्रक और बस्ती की तरफ से गुजरी बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार आठ लोग घायल हो गए। घटना में बोलेरो के परखचे उड़ गए। ट्रक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया। बाघनगर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार यादव ने बताया कि बोलेरो में सवार बखिरा क्षेत्र के अमरडोभा निवासी 28 वर्षीय संजय के सिर तथा पैर में गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य सात लोगों को मामूली चोटें थीं। इस वजह से उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। घटना के संबंध अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। ट्रक के फरार ड्राइवर का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें