संतकबीरनगर। डीएलएड परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा 27 अक्तूबर से शुरू होकर तीन नवंबर तक संचालित होगी। परीक्षा को लेकर तैयारी में विभाग जुट गया है।
डॉयट प्राचार्य व उप शिक्षा निदेशक धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि डीएलएड प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 27 अक्तूबर से शुरू हो रही है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए कुल आठ केंद्र बने है। जिसमें मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर काॅलेज खलीलाबाद, हीराला राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कॉलेज खलीलाबाद, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज खलीलाबाद, सरदार पटेल इंटर कॉलेज भदांह, संत कबीर आचार्य राम बिलास इंटर कॉलेज मगहर, कृषक औद्योगिक पाल इंटर कॉलेज हरिहरपुर शामिल है।
उन्होंने बताया कि केंद्रों पर तैनात पर्यवेक्षक परीक्षा तिथि के समय ट्रेजरी से प्रश्नपों का शील पैकेट केंद्राध्यक्षों को उपलब्ध कराएंगे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट व कैमरे की निगरानी में पैकेट को खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी की जा चुकी है। सभी केंद्राध्यक्ष को सूचिता पूर्ण परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है।