फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ईसीसीई एजुकेटर भर्ती प्रक्रिया शुरू एजेंसी को लेकर अभ्यर्थी सशंकित

Sun, 02 Nov 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अनियमितता के आरोप में निरस्त की गई ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती प्रक्रिया शुरु हो गई है। भर्ती की जिम्मेदारी जिस संस्था को पहले दी गई थी, उसी को इस बार भी जिम्मेदारी दी गई है। इसको लेकर अभ्यर्थी सशंकित दिख रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के जरिए ईसीसीई एजुकेटर भर्ती की प्रक्रिया गत दिनों जिला प्रशासन के द्वारा निरस्त कर दी गई थी। धांधली और धन उगाही के आरोप में निरस्त की गई इस भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए पूर्व में चयनित संस्था एनआईटी मऊ को ही जिम्मेदारी दी गई है। इसपर अभ्यर्थियों ने अनियमितता के आरोप लगाए थे। इस भर्ती के लिए सेवायोजन पोर्टल पर फिर आवेदन मांगे गए हैं।
यह आवेदन 29 अक्तूबर से लिए जा रहे हैं तथा आगामी 6 नवंबर तक लिए जाएंगे। अभ्यर्थी सेवायाेजन पोर्टल पर जाकर फार्म भर सकते हैं। अभी तक 1008 फार्म भरे जा चुके हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर अभ्यर्थियों में जो भी संशय हो, विभागीय अधिकारी निष्पक्ष भर्ती का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें