फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव, नहीं हो सकी पहचान

Sun, 02 Nov 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्राॅसिंग से पूरब लगभग 25 मीटर मगहर की तरफ रविवार को सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला।
विज्ञापन

रेलवे की सूचना के बाद जीआरपी चौकी प्रभारी इंद्रबली यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। देर शाम तक शव का पहचान नहीं हो पाया। जीआरपी चौकी प्रभारी इंद्रबली यादव ने बताया कि सुबह छह बजे रेलवे से शव के संबंध में मेमो प्राप्त हुआ। त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्राॅसिंग से पूरब रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ था।
देखने से उम्र 50 से 55 वर्ष के आसपास आंका गया। शव के पहचान का काफी प्रयास किया गया। इसके बाद कार्रवाई पूरी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें