फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पहले था केवल धार्मिक अनुष्ठान अब बन गया सांस्कृतिक महापर्व

Sun, 26 Oct 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
छठ महापर्व पर खरना करती हुई एक महिला । संवाद
विज्ञापन
हरिहरपुर। वक्त के साथ ही छठ पूजा का भी स्वरूप बदल गया है। पहले छठ पूजा धार्मिक अनुष्ठान तक ही सीमित थी। लोग पूजा पाठ की सामग्री का इंतजाम घर से ही करते थे लेकिन आज आधुनिकता के चलते छठ पूजा सांस्कृतिक महापर्व के रूप में देखने को मिलती है। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्रों से शुरू हुई यह पूजा आज भारत ही नहीं विदेशों तक फैल चुकी है।
विज्ञापन

छठ पूजा सूर्य उपासना का व्रत है। सूर्य आराधना, परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु के लिए किया जाता है। यह वैदिक काल से जुड़ी प्राचीन परंपरा है। छठ पर्व पर महिलाओं ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले यह पर्व पूरी सादगी,भक्ति और अनुशासन से मनाया जाता था लेकिन आज इसका स्वरूप काफी बदल गया है।
लोग सूर्य देव की आराधना कर अपने जीवन में शुद्धता, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते थे। इसमें किसी प्रकार का दिखावा या सामाजिक प्रतिस्पर्धा नहीं होता था। लेकिन आज के समय में यह आस्था कम आयोजन अधिक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें