संतकबीरनगर। छठ पूजा की तैयारियां पूरी हो चुकी है। नगर पालिका चेयरमैन जगत जायसवाल ने रविवार को पक्का पोखरा निरीक्षण किया तथा बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर तिराहा, गोला बाजार, समय जी स्थान आदि जगहों पर छठ व्रत की खरीदारी के लिए दुकानें सजी हुई है जहां पर खरीदारों की भीड़ हो रही है। समय जी स्थान के पास स्थित पक्का पोखरा, शुगर मिल, गोला बाजार, स्टेशनपुरवा आदि जगहों पर स्थित पोखरे की साफ सफाई का कार्य पूरा हो गया है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने इन स्थलों का जायजा लिया। संवाद