फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अचानक स्टार्ट हुआ ई-रिक्शा, लोगों को टक्कर मारते हुए ऑटो से टकराया

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। कस्बे के टैक्सी स्टैंड तिराहे पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खड़ा ई-रिक्शा अचानक स्टार्ट होकर अनियंत्रित गति से आगे बढ़ने लगा। बिना चालक के दौड़ रहे ई-रिक्शे की चपेट में कई लोग आ गए। इसके बाद ई-रिक्शा सामने खड़े ऑटो से टकराकर रुक गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को रक्षाबंधन के चलते टैक्सी स्टैंड तिराहे पर काफी भीड़ थी। लोग बाजार और आसपास के इलाकों में आने-जाने के लिए सड़क पर मौजूद थे। इसी दौरान खड़ा बैटरी रिक्शा अचानक अपने आप स्टार्ट हो गया। देखते ही देखते वह तेजी से आगे बढ़ने लगा।
अचानक हुए इस घटनाक्रम से लोगों में भगदड़ मच गई। लोग ई-रिक्शे से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अनियंत्रित ई-रिक्शे ने रास्ते में मौजूद कई लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद सामने खड़े एक ऑटो से टकराकर वह रुक गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें