फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मौसम में उतार-चढ़ाव से सर्दी-जुखाम व सांस के मरीज बढ़े

Sat, 11 May 2024 01:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 115 मरीज पहुंचे
विज्ञापन

- दिनचर्चा और खानपान के प्रति सतर्क रहने की सलाह दे रहे डॉक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम में उतार चढ़ाव से सर्दी-जुखाम, बुखार व सांस के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे अधिक मरीज मौसमी रोगों के आ रहे हैं। चिकित्सकों के पास 115 मरीज अस्थमा, एजर्ली, सांस फूलने, सर्दी-जुखाम व बुखार के पहुंच रहे हैं। चिकित्सक परामर्श देने के साथ कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों को खानपान व दिनचर्या के प्रति सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
तेज धूप व भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए पिछले दो दिनाें में तापमान में गिरावट राहत देने वाली है। लेकिन मौसम के उतार-चढ़ाव से बैक्टीरिया और वायरस सक्रिय होने से मौसमी रोगों के गिरफ्त में लोग आ रहे हैं। सबसे अधिक अस्थमा, सांस और एलर्जी के मरीजों के लिए मौसम समस्या बन रहा है। सबसे अधिक कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि मौसम का तापमान गिरने से जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ कम हुई है। लेकिन मौसमी बीमारियों के शिकार रोगियों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्तक रहकर बीमारियों से बचे
- ठंडा पानी पीने से परहेज करें।
- मसालेदार खाने से बचें।
- गुनगुना पानी पीएं।
- दिनचर्या नियमित रखें।

मौसम के उतार-चढ़ाव से मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता है। तापमान में गिरावट से सबसे ज्यादा सांस के रोगी आ रहे हैं। इसके अलावा सर्दी, जुखाम व बुखार आदि के मरीज भी बढ़े हैं। ऐसे मौसम में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।
-डॉ. रमाशंकर सिंह, वरिष्ठ परामर्श चिकित्सक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें