फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्रवृत्ति में गड़बड़ी की जांच को छितही पहुंची दुधारा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। क्षेत्र के छितही गांव में छात्रवृत्ति की राशि में गड़बड़ी के संबंध में दुधारा पुलिस जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने गांव के कुछ लोगों के खातों में छात्रवृत्ति के आए रुपये की जांच की। कागजातों का मिलान किया। इसके बाद पुलिस टीम रिपोर्ट लेकर चली गई।
विज्ञापन

छितही के प्रधान प्रतिनिधि सलीम ने बताया कि हैंसर ब्लॉक के एक विद्यालय के नाम पर पौली क्षेत्र के एक युवक ने लोगों से कागजात लेकर अपात्रों के खाते में राशि भिजवाई। इसकी जांच के लिए दुधारा एसएसआई प्रमोद यादव पुलिसकर्मियों के साथ यहां पहुंचे थे। इस संबंध में पुलिस ने लोगों को बयान लिए, कागजातों का सत्यापन किया और रिपोर्ट लेकर चली गई।
प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सुनियोजित तरीके से छात्रवृत्ति की राशि में गड़बड़ी की गई है। यह मामला कई गांवों से जुड़ा है और गड़बड़ी की राशि बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि ने लोगों से अपील की कि अपनी पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड को लेकर सतर्कता बरतें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें