फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मानसून से पहले ध्वस्त हो गई जलनिकासी व्यवस्था

विज्ञापन
बीएमसीटी मार्ग से सटे मार्ग पर जलजमाव बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
मेंहदावल। मंगलवार को हुई बारिश के कारण जलभराव से मेंहदावल नगर और नंदौर बाजार चौराहे की सूरत बदल गई। लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी। पहली बरसात में ही जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त हो गई। मेंहदावल के पश्चिम टोला में बीएमसीटी मार्ग से नायक टोला पंजाब नेशनल बैंक मार्ग पर बरसात होते ही डेढ़ से दो फीट पानी मुख्य मार्ग पर लग गया। नंदौर, बांसी, बस्ती, नदौर-बखिरा मार्ग जलभराव का शिकार बन गया। स्थानीय निवासी राम सुभग यादव, मनोज कुमार, दिवाकर, बाबूराम, सत्यनारायण वर्मा, लड्डन, बबलू आदि का कहना है कि अभी तो मानसून का पूरी तरह से आगाज भी नहीं हुआ है फिर भी नगर पंचायत और खंड विकास प्रशासन के जल निकासी के व्यवस्था की पोल खुल गई।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सफाई कर्मियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें