फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोटा चयन को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत

Tue, 24 Jun 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोटा चयन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट पर शुक्रवार को सेमरियावां ब्लॉक के धुसुरा गांव के ग्रामीण पहुंचे और डीएम को ज्ञापन दिया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचे पूर्व विधायक जय चौबे को घेर लिया और ज्ञापन देकर कोटा चयन को निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप था कि कोटा चयन गलत तरीके से किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण मुहम्मद युसुफ, मोहम्मद समीर, अली अहमद, खुर्शीद, अनस, शहबाज आदि ने कहाकि सोमवार को गांव में कोटे के चयन को लेकर बैठक बुलाई गई थी। लेकिन वहां पर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा कोटा चयन के लिए आवेदन किए लोगों के पक्ष में हाथ उठाकर समर्थन मांगा। एक व्यक्ति के पक्ष में ज्यादा समर्थन लोगों ने किया तो बिना किसी से पूछे दूसरे पक्ष को कोटा के लिए चयनित कर लिया और उसके नाम की घोषणा कर दी गई।
उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच की मांग की और कहाकि चयन प्रकिया की पूरी रिकार्डिंग है जिसे उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान पूर्व विधायक ने उनकी बातों को सुना और अधिकारियों से बात करने की बात कही। जिसके बाद ग्रामीण लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें