फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदान दिवस पर याद किए गए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया गया।
भाजपा कार्यालय के सामने स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष ने डॉ. मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजाद भारत में अपने सिद्धांतों की लड़ाई के लिए मंत्री पद का त्याग दिया था। उनके द्वारा लगाया गया पौधा आज भाजपा रूपी वटवृक्ष के रूप में बदल गया है।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष सेतवान राय ने कहा कि एक निशान एक विधान एक प्रधान के लिए डॉ. मुखर्जी आजीवन संघर्ष करते रहे। उन्होंने भारत की एकता के लिए आज ही के दिन कश्मीर में तमाम यातना सहते हुए अपनी आहुति दे दी। इस दौरान कृष्ण कुमार चौरसिया, जिला महामंत्री विवेकानंद वर्मा, चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा, विनोद पांडेय, हेमंत चतुर्वेदी, अनिरुद्ध निषाद, किरन प्रजापति ,संगीता वर्मा, जगदंबा श्रीवास्तव, राकेश मिश्र, सतविंदर पाल ,घनश्याम बिरला विजय बहादुर सिंह, अरूण सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्र, हैप्पी राय, दिनेश सिंह, प्रभुनाथ ओझा, राजकुमार चौरसिया , महेंद्र राजभर , शनि कुमार, ब्रम्हानंद पांडेय ,प्रशांत मिश्र, राजू गुप्ता, भरत भुआल, हरिशंकर निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन किया। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान विजय चतुर्वेदी, अरुण सिंह, नितेश श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, अंकित पांडेय, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें