फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. राघवेंद्र प्रताप को मिला राज्य स्तरीय योग पुरस्कार

विज्ञापन
राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में संत कबीर नगर जिले के प्राथमिक शिक्षक डॉक्टर राघवेंद्र प्रताप र - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
डॉ. राघवेंद्र प्रताप को मिला राज्य स्तरीय योग पुरस्कार
विज्ञापन

सांथा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय परसा माफी पर कार्यरत हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। सांथा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय परसा माफी पर कार्यरत शिक्षक डॉ. राघवेंद्र प्रताप रमन को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में चयनित होने के बाद सम्मानित किया गया। इससे क्षेत्र के शिक्षकों सहित लोगों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

बीईओ गीतांजलि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश भर के जिलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। प्रतियोगिता में योगासन, प्राणायाम सहित कई योग क्रियाएं शामिल थीं। आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरण आनंद, बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह और संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय सिंह ने डॉ. राघवेंद्र को गोल्ड मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि अब तक तीन बार प्रदेश स्तर पर जिले का प्रतिनिधि कर चुके हैं। इससे पहले प्रदेश भर के परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों के लिए ऑनलाइन योग प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार करने में डॉ. राघवेंद्र का चयन हुआ था। वह विद्यालय में पढ़ाने के साथ-साथ बच्चों को योग भी सिखाते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर बीएसए दिनेश कुमार, बीईओ मेंहदावल अर्जुन प्रसाद, नवीन त्रिपाठी, अनूप सिंह, प्रेमप्रकाश दूबे, धीरेंद्र कुमार पांडेय, अमरेश बहादुर सिंह, राकेश कुमार सिंह, वैभव शुक्ल, सरवरे आलम, सर्वेश त्रिपाठी, सुनील कुमार गौतम, अमरेंद्र कुमार, रविंद्र नाथ त्रिपाठी आदि शिक्षकों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें