फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डॉ. कृष्णपाल सिंह बने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के निर्वाचित पदा​धिकारी। स्रोत-संगठन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का द्विवार्षिक चुनाव बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राम प्रसाद मौर्य व रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. उमर हसमत अंसारी की देखरेख में हुआ। इसमें डाॅ. कृष्ण पाल सिंह को सर्वसम्मत से अध्यक्ष चुना गया। साथ ही अन्य पदों का निर्वाचन भी सर्व सम्मत से हुआ।
विज्ञापन

रिटर्निंग अफसर डॉ. उमर हसमत अंसारी ने बताया कि उपाध्यक्ष पद महिला के लिए डॉ. शिप्रा सिंह, उपाध्यक्ष सामान्य के लिए डॉ. राम शीला व डॉ. जावेद अख्तर अंसारी का चयन किया गया, जबकि सचिव पद पर डॉ. विनोद कुमार राव, वित्त सचिव पद पर डॉ. हिमांशु चौधरी, सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी के पद पर डॉ. स्वेतांक सिंह व संपादक के पद पर डॉ. संतोष कुमार त्रिपाठी का चयन किया गया।
चुनाव संपन्न होने के बाद सभी पदाधिकारियों को विजयी होने का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस दौरान डॉ. सोहन गुप्ता, डॉ. सुरेश चंद्रा, अभय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें