फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में भी डॉ. आंबेडकर को याद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए लोगों ने उन्हें याद किया।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि बसंत तिवारी तथा खंड विकास अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके जीवन पर प्रकाश डाला। नगर पंचायत कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार ने डॉक्टर आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए नगर पंचायत सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया।
मेंहदावल थाना परिसर में थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह व पुलिसकर्मियों ने संविधान निर्माता के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। जगतगुरु शंकराचार्य इंटर कॉलेज में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर प्रबंधक जय सिंह तथा प्रधानाचार्य राजेश सिंह समेत अध्यापकों ने पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें