फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पति समेत छह पर दहेज उत्पीड़न का केस

Thu, 16 Oct 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के चंगेरा मंगेरा गांव में विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसओ महिला थाना पूनम मौर्या ने बताया कि पीड़िता ने अपने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 16 मई 2021 को अरुण कुमार निवासी चंगेरा के साथ हुई थी। विदाई के समय पिता ने मोटरसाइकिल व नकद 20 हजार रुपये तथा अन्य सामान पति को उपहार में दिया था। जब वह ससुराल पहुंची तो पति अरुण कुमार, ससुर इंद्रजीत, सास शांति, नीलू, कुसुम व वीरेंद्र निवासी मिश्रौलिया बस्ती दहेज में दो लाख रुपये की मांग किए। इसके बाद से उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
दो अप्रैल 2025 को सास ने घर से निकाल दिया तो मामले की सूचना महिला थाना पर 7 अप्रैल को दिया। वहां 17 अप्रैल को सुलह-समझौता हो गया। 21 अप्रैल को ससुराल जाने पर फिर से दो लाख रुपये की मांग करने लगे। 27 अप्रैल को पति ने दहेज के लिए उसे पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें