फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रमुख सचिव गृह बनकर डीएम को किया फोन, पहुंच गया जेल

Thu, 16 Oct 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के सिकरी गांव निवासी 28 साल के आयुष सूर्यवंशी उर्फ ऋषभ को खुद को प्रमुख सचिव गृह बताकर डीएम आलोक कुमार को फोन करना महंगा पड़ गया। डीएम की शिकायत पर पुलिस ने उसे मंगलवार देर रात घर से दबोच लिया। बुधवार सुबह एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सिकरी निवासी आयुष ने दो दिन से डीएम को फोन कर रहा था। सबसे पहले उसने सोमवार शाम को डीएम को फोन किया और कहा कि वह प्रमुख सचिव गृह बोल रहा है। आपके जिले में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। जल्द सारे काम पूरा कराएं। उसके बोलने के ढंग से डीएम को अंदेशा हो गया कि वह प्रमुख सचिव नहीं कोई और बोल रहा है। इसलिए उन्होंने फोन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
मंगलवार शाम को एक बार फिर आयुष ने फोन किया तो डीएम ने एसपी को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई। सर्विलांस की मदद से आरोपी के बारे में पता लगाया गया तो उसकी लोकेशन महुली थाना क्षेत्र में मिली। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात में ही उसके घर पर छापा मारकर देर रात उसे पकड़ लिया। बुधवार सुबह पुलिस ने उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोट
आरोपी युवक खुद को प्रमुख सचिव गृह बताकर डीएम को किसी काम के लिए दबाव बना रहा था। डीएम की शिकायत के बाद फोन की लोकेशन लेकर उसे उसके गांव से दबोच लिया गया।
विज्ञापन

संदीप कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें