पौली स्थित मंदिर से दानपात्र हुआ चोरी-संवाद
रोसयाबाजार। माता सिद्धेश्वरी देवी मंदिर और हनुमान मंदिर पौली मुख्यालय के पुजारी ने मंदिर से दानपात्र समेत पूजा सामग्री मंगलवार की रात चोरी होने की थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि इस तरह की वारदात पहले भी हो चुकी है।
धनघटा थाना क्षेत्र के बाबा कंकड़ेश्वर नाथ मंदिर परिसर में माता सिद्धेश्वरी देवी और हनुमान के मंदिर के पुजारी बृजलाल तिवारी ने धनघटा थाने में शिकायती पत्र दिया कि रोज की तरह पूजा पाठ करके भगवान का भोग लगाने के बाद स्वयं भी भोजन करके पुजारी सो गए। सुबह में आंख खुली तो देखा कि माता सिद्धेश्वरी देवी के मंदिर के पास रखा दान पत्र गायब था। जबकि अन्य पूजा सामग्री भी गायब थी। खोजबीन करने के बाद बाग में दान पात्र टूटा पाया गया। उनका यह भी कहना है कि 23 सितंबर 2025 को भी इस तरह की घटना घट चुकी है। उसकी शिकायत पुलिस से की गई। सीओ धनघटा अभय मिश्र, थानाध्यक्ष जेपी दुबे और स्थानीय चौकी प्रभारी ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस जांच में जुटी है।