मेहदावल में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
- फोटो : बाजारशुकुल के पाली घाट पर बना सेतु।
मेंहदावल। तहसील क्षेत्र के परसा माफी गांव में सरकारी भूमि से एसडीएम संजीव कुमार राय व सीओ सर्वदवन सिंह ने बुलडोजर लगाकर स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण ध्वस्त करा दिया। दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
उल्लेखनीय है कि परसा माफी में सड़क का चौड़ीकरण होना है। सड़क के किनारे की भूमि पर कुछ लोगों ने अस्थायी व स्थायी अतिक्रमण कर लिया था। बार-बार चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाए जा रहे थे। लगभग बीस लोगों के द्वारा यह अतिक्रमण किया गया था। बुधवार की शाम तीन बजे एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। बुलडोजर लगाकर पक्का अतिक्रमण तोड़ा गया। इसके साथ ही अस्थाई अतिक्रमण भी हटा दिया गया। एसडीएम ने कहा कि अब सड़क निर्माण की बाधा दूर हो गई है। आसानी से निर्माण कार्य हो सकता है।