फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सप्ताह में कुत्तों ने 300 से अधिक लोगों को काटा

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्यकेद्र हैंसर में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए लगी भीड़।
विज्ञापन
धनघटा। पिछले एक सप्ताह से कुत्तों के हमले से ग्रामीण भयभीत हैं। धनघटा में कुत्तों के शिकार होने वालों की संख्या 300 के पार पहुंच चुकी है। सोमवार 100 लोगों को रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया। सुबह व शाम घर से निकलने वाले ग्रामीणों कुत्तों के हमलों की आशंका से डरे हुए हैं। धनघटा क्षेत्र में कुत्तों के हमलों से लोगों में भय बना हुआ है। सबसे अधिक दिक्कत उन लोगों को है जो सुबह व शाम टहलने निकलते हैं। कुत्तों का शिकार होने वालों में कम उम्र के बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। सोमवार को सीएचसी मलौली में 100 से अधिक लोग रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। जांच के बाद उन्हें इंजेक्शन लगाया गया। हैंसर व पौली ब्लाॅक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कुत्तों के हमलावर होने घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

शनिचरा बाजार, बुजुर्गवार, रुस्तमपुर, बरगदवा, बभनौली, सिरसी, सेमरडाड़ी, रूपिन, छपरा मगर्वी, चपरा पूर्वी, जगदीशपुर, केकरहा, बरगदवा आदि सौ से अधिक गांवों में कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। यह कुत्ते गांव की गली, सड़कों आदि से गुजरने वालों पर हमले कर रहे हैं। इस संबंध में सीएचसी मलौली के अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि कुत्तों के काटने से घायल होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। छोटे बच्चों को कुत्तों से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए। अस्पताल पहुंच रहे लोगों को रैबीज इंजेक्शन लगाया जा रहा है।त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें