फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर से मारपीट, दो कैमरे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के शनिचरा बाजार स्थित क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर से मारपीट करने और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि हमलावरों ने क्लीनिक में लगे दो कैमरे भी तोड़ दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिचरा बाजार निवासी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि वह अपने क्लीनिक का संचालन करते हैं। विपक्षी गजानंद आदि से आबादी की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर उनका विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में 13 सितंबर की शाम करीब 4:15 बजे वह क्लीनिक में मरीजों को देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान सुकरौली निवासी गजेंद्र यादव, शत्रुघ्न चौधरी और धर्मेंद्र चौधरी तथा शनिचरा बाजार निवासी रवि समेत अन्य लोग एकराय होकर लाठी-डंडे से लैस होकर क्लीनिक में घुस आए। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान क्लीनिक के बाहर लगे दोनों कैमरे भी तोड़ दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें