फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिना डॉक्टर की सलाह न डालें आई ड्रॉप

विज्ञापन
मरीज के आंख की जांच करते चिकित्सक-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। आतिशबाजी के बाद बढ़े प्रदूषण से आंखों में जलन, लालिमा, पानी आना और चुभन के मरीज बढ़े हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कई लोग बिना चिकित्सक की सलाह के केमिस्ट से ड्रॉप लेकर आंखों में डाल लेते हैं।लंबे समय तक ड्रॉप डालने से कम उम्र में मोतियाबिंद की समस्या हो सकती है। ऐसे में बिना चिकित्सक की सलाह के कोई ड्रॉप न डालें।
विज्ञापन

दिवाली पर आतिशबाजी के कारण एक्यूआई का स्तर बढ़ गया है। इससे न सिर्फ सांस रोगियों की परेशानी बढ़ी है बल्कि आंखों में भी समस्या हो रही है। सीएचसी खलीलाबाद के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह ने बताया कि पटाखों से कार्बन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस निकलती है, जो हवा में बनी रहती है, जब ये गैसें आंखों के संपर्क में आती हैं तो समस्या पैदा करती हैं।
इनकी वजह से आंखों में लालिमा, खुजली, जलन, पानी आना, चुभन आदि होने लगती है। उन्होंने बताया कि इन परेशानियों से जूझ रहे 15 से 20 मरीज रोज ओपीडी में आ रहे हैं। उन्होंने सलाह दी कि बिना डॉक्टर से पूछे किसी आई ड्रॉप का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
-बाहर जाते समय चश्मे का प्रयोग करें।

-हर दो से तीन घंटे में पानी से आंखों को धोएं।
-बाहर से घर लौटने पर भी आंख में पानी के छींटे मारें।
-कोई परेशानी होने पर विशेषज्ञ की सलाह पर ही दवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें