डीएम-एसपी ने मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था देखी
संतकबीरनगर। रमजान व नवरात्र को देखते हुए डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने शहर में पैदल भ्रमण किया। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जायजा। साथ ही लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।
डीएम और एसपी खलीलाबाद शहर के समय माता मंदिर के पास पहुंचे। मंदिर की सुरक्षा और श्रद्धालुओं के दर्शन के दौरान लगने वाली भीड़ को देखा। डीएम ने कहा कि लाइन लगवाकर लोगों को दर्शन कराया जाए। इस दौरान विभिन्न प्रकार की दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बातचीत की।
उन्होंने कहा कि सभी लोग सीसी कैमरा जरूर लगवा लें। कोई भी घटना होने पर सीसी कैमरा मददगार होता है। इसके साथ ही शहर भ्रमण के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की चेकिंग भी कराई। इस दौरान कोतवाल विजय नारायण प्रसाद, पीआरओ एसपी अमित कुशवाहा समेत अन्य मौजूद रहे।