फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर विकास: DM संत कबीर नगर का प्रयोग,अब नए कलेवर में दिखेगा शहर- एक परिसर में मिलेंगी सभी सुविधाएं

Mon, 23 Sep 2024 06:33 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद कार्यालय के पास जमीन है। पहले यहां कब्रिस्तान था। खाली होने के बाद जमीन पर लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया था। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने इस अतिक्रमण को मुक्त करवा कर नए शहर को बसाने की योजना तैयार की है। यहां एक ही परिसर में जरूरत की सभी सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
संतकबीर नगर की प्रस्तावित इंपोरियों पब्लिक बिल्डिंग - फोटो : स्त्रोत- जिला प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खलीलाबाद शहर के आजाद चौक के पास खाली कराई गई जमीन पर कबीर इंपोरियों पब्लिक बिल्डिंग बनाने की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। यहां पर एक ही परिसर में तमाम तरह की सुविधाएं मिलेंगी। जिससे शहर नये कलेवर में दिखेगा। डीएम ने इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन से हरी झंड़ी मिलने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा।

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद खलीलाबाद कार्यालय के पास जमीन है। यह पूर्व में कब्रिस्तान के रूप में उपयोग में लाया जाता था, लेकिन करीब 20 साल से कब्रिस्तान दूसरे जगह बन गया। ऐसे में यहां आस-पास लोगों ने अतिक्रमण कर दुकानें लगा ली। करीब 20 साल से यह कब्जा बना रहा।

इस बीच नगर पालिका प्रशासन ने कई बार अतिक्रमण हटवाने का प्रयास किया, लेकिन हर बार किसी ने किसी कारण से अतिक्रमण हटाने में सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इधर, डीएम ने सख्त रूख अख्तियार किया तो नगर पालिका व राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से जमीन को अतिक्रमण मुक्त दिया है।

अब इस जमीन पर कबीर इंपोरियों पब्लिक बिल्डिंग बनाने की पहल की गई है। जो प्रस्ताव बना है, उसके मुताबिक यहां पर एक बड़ा स्टोर बनेगा। जहां कई तरह के सामान उपलब्ध होंगे। बच्चों से लेकर हर वर्ग के लिए यहां पर सामान मिलेगा। इसमें रोजमर्रा की जरूरतों के सामान के साथ ही खान-पान और अन्य सामान उपलब्ध कराए जाएंगे।

साथ ही लोगों को वाहन खड़ा करने के लिए वाहन पार्किंग स्थल भी बनाया जाएगा, ताकि यहां खरीदारी करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। डीएम ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।

डीएम, महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शहर को आकर्षक लुक देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत खाली कराई गई जमीन पर इंपोरियों पब्लिक बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यहां पर पहले से ही पेयजल के लिए कार्य शुरू करा दिए गए हैं। जल्द ही अन्य कार्य कराए जाएंगे। बनकर तैयार होने के बाद नए शहर के रुप में ये अपनी पहचान बनाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें