संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला पौध रोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई। जिसमे एक-एक कर योजनाओं की समीक्षा की गई।
डीएम आलोक कुमार ने जिला पौध रोपण समिति की बैठक में पौध रोपण का शत-प्रतिशत जियो टैगिंग एवं सिंचाई व सुरक्षा के लिए सभी विभागों के विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया। जिला पर्यावरण समिति बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के अनुपालन के अन्तर्गत एमआरएफ सेंटर निर्माण के उपरांत संचालन से संबंधित चर्चा की।
उन्होंने जिला गंगा समिति की बैठक में शहरी क्षेत्रों से आनेे वाले नालों, ड्रेंस के चिह्निकरण की स्थिति तथा सीवेज ट्रीटमेंट संयंत्रों की स्थापना किए जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उप कृषि निदेशक डाॅ. राकेश कुमार सिंह, तहसीलदार सदर आनन्द कुमार ओझा, तहसीलदार मेंहदावल अल्पिका वर्मा, ईओ नगर पालिका अवधेश भारती समेत अन्य मौजूद रहे।