फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों के व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश

विज्ञापन
धनघटा में मतदान स्थल का निरीक्षण करती डीएम और एसपी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मतदान केंद्रों के व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश
विज्ञापन

- अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का डीएम व एसपी ने लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देेने में जुट गया है। इसी के तहत मंगलवार को डीएम दिव्या मित्तल व एसपी डॉ. कौस्तुभ ने धनघटा तहसील क्षेत्र के अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का जायजा लिया। साथ ही मतदान केंद्रों की व्यवस्था चौक-चौबंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम दिव्या मित्तल व एसपी डॉ. कौस्तुभ ने संयुक्त रूप से विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत थाना महुली व थाना धनघटा क्षेत्र के अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुखलिसपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बभनौली, प्राथमिक विद्यालय टाडा आदि का निरीक्षण किया और मतदान केंद्रों की व्यवस्था देखी। इस दौरान बूथ पर बिजली, पानी व सुरक्षा समेत अन्य सुविधाओं को लेकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कमियों को दूर करने व पोलिंग सेंटरों पर मतदाताओं की संख्या के हिसाब से आवश्यक प्रबंधन करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था व मतदान के समय मतदाताओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने तथा चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें