फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में 8072 कार्मिकों की जरूरत, तैयारी में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में निरीक्षण करते सीडीओ ।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
चुनाव में 8072 कार्मिकों की जरूरत, तैयारी में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

- कार्मिकों को एचआरपीजी कॉलेज में दिलाया जाएगा प्रशिक्षण
- सीडीओ ने डीसी मनरेगा और डीडीओ के साथ भ्रमण कर जाना हाल
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। विधानसभा चुनाव की तैयारियां प्रशासन ने तेज कर दी है। चुनाव में कार्मिकों की ड्यूटी लगाने और उन्हें प्रशिक्षित करने की दिशा में काम शुरू हो गया है। सीडीओ सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने एचआरपीजी कॉलेज का भ्रमण कर वहां का हाला जाना। यहीं पर कार्मिकों को प्रशिक्षण देने के साथ ही मतगणना कराए जाने का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में कुल 939 मतदान स्थल बनाए गए हैं। जबकि 1552 बूथ बने हैं। चुनाव में 30 प्रतिशत कार्मिकों की रिजर्व रखा जाएगा। कुल 8072 कार्मिकों की चुनाव में ड्यूटी लगाई जानी है। इसमें से 6208 कार्मिकों की ड्यूटी मतदान केंद्रों के बूथों पर चुनाव कराने के लिए चाहिए। शेष कार्मिक रिजर्व में रखे जाएंगे। प्रथम प्रशिक्षण पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी प्रथम को दिया जाएगा। जबकि द्वितीय प्रशिक्षण समस्त कार्मिकों को दिया जाएगा। अंतिम प्रशिक्षण जब पोलिंग पार्टियां रवाना होगी उस दौरान दिया जाएगा। प्रशिक्षण दिए जाने के लिए एचआरपीजी कॉलेज को चयनित किया गया है। यहीं पर प्रशिक्षण, पोलिंग पार्टियां रवाना और मतगणना कराए जाने की तैयारी की जा रही है। सीडीओ ने बताया कि एचआरपीजी कॉलेज का भ्रमण डीसी मनरेगा उमाकांत तिवारी और डीडीओ सुदामा प्रसाद के साथ किया। वहां की व्यवस्था देखा ताकि समस्य से तैयारियां पूर्ण पूर्ण की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें