फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम ने किया कताई मिल मगहर का निरीक्षण

विज्ञापन
मगहर कताई मिल का निरीक्षण करती डीएम-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मगहर कताई मिल को टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क के रूप में विकसित करने की योजना को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। शनिवार को डीएम अनुज मलिक ने कताई मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क के लिए उपलब्ध 38 एकड़ जमीन के अलावा 18 एकड़ अतिरिक्त भूमि की उपलब्धता को लेकर आसपास के किसानों से वार्ता की और उनकी राय जानी।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने एसडीएम खलीलाबाद हृदयराम तिवारी सहित संबंधित अधिकारियों को मिल के आसपास उपलब्ध जमीन की स्थिति और उसकी उपयुक्तता का आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से इस संबंध में वांछित आख्या उपलब्ध कराने को कहा, ताकि अतिरिक्त जमीन की उपलब्धता को लेकर आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग से स्वीकृत टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क को विकसित करने के लिए उपलब्ध भूमि के साथ अतिरिक्त जमीन की आवश्यकता है। इसी के मद्देनजर किसानों से बातचीत कर उनकी राय और जमीन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर फीडबैक लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें