फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम व एसपी ने विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण

Wed, 01 Oct 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ब​खिरा के ढोढ़या में विसर्जन स्थल देखते डीएम और एसपी-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने बुधवार को संयुक्त रूप से थाना बखिरा क्षेत्र के ग्राम ढोंढया में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल एवं विसर्जन स्थल मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित जिम्मेदार अधिकारी को मिली कमियों को दूर करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मार्ग में पड़ने वाले बिजली के तार, जहां भी मार्ग में दिक्कत है वहां आने-जाने वाले रास्तों को समय से पूर्व ठीक करा लेने के लिए कहा। मूर्ति विसर्जन स्थलों पर गोताखोरों की व्यवस्था करने के लिए आदेश दिए। स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को विसर्जन स्थलों पर तैनात करने के लिए बताया।
डीएम एवं एसपी ने जनता से अपील किया गया कि शासन व प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रूप से विसर्जन में भाग लें। साथ ही निर्देश दिया कि अवांछनीय एवं अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखें। किसी भी प्रकार की गतिविधि होने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा राकेश कुमार सिंह, राजस्व विभाग, पुलिस व अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें