फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शिक्षक पात्रता परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया और परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश सुनिश्चित करने और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगने देने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डीएम और एसपी ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सघन निगरानी की व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम और डायल-112 को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें