फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएम और एसपी ने लोगों के साथ की बैठक

Thu, 28 May 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धर्मसिंहवा। डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने बुधवार को धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के मुसहरा गांव पहुंचे दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर लोगों को पारंपरिक तरीके से पर्व मनाने को कहा। दोनों अधिकारियों ने गांव में किए गए सुरक्षा इंतजाम का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

धर्मसिंहवा थाने का मुसहरा गांव बकरीद पर्व को लेकर संवेदनशील स्थानों में से है। यहां पर पर्व से पूर्व सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। मंगलवार से ही पीएसी तैनात है। तहसील स्तर के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ शांति कमेटी की बैठक पूर्व में की थी। बुधवार को डीएम एवं एसपी भी गांव में पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति व्यवस्था के साथ पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। मुसहरा में एक प्लाटून पीएससी, छह उप निरीक्षक व पुलिस लाइंस से पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। इस दौरान एसडीएम मेंहदावल अरुण कुमार, सीओ सर्व दवन सिंह, एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह सहित लोकल इंटेलीजेंस यूनिट की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें