फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 28 May 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मोहल्ले में महिला ने पड़ोसी पर छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।

महिला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी त्रिलोकी यादव अश्लील इशारे करता है। आरोप है कि वह आए दिन उनके घर के सामने जबरन गाड़ी खड़ी करता है और कूड़ा-कचरा फेंककर विवाद की स्थिति पैदा करता है। 23 मई को दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपी फिर घर के सामने गाड़ी खड़ी कर अश्लील इशारे करने लगा। मना करने पर उसने गाली देना शुरू कर दी। इसी दौरान उनके पति भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी ने उनके पति पर हमला कर लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आराप है कि जान बचाने के लिए वह और उनके पति घर के अंदर भागे, लेकिन आरोपी घर में घुस आया और उनके पति का गला दबाने लगा। मौके पर काम कर रहे मजदूरों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों की जान बचाई। कोतवाल जयप्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें