फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वाद विवाद प्रतियोगिता में दिव्या और शबनम विजयी

Thu, 06 Nov 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जीजीआईसी में वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी-स्रोत स्कूल - फोटो : katra news
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में संपूर्णानंद तथा महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

महादेवी वर्मा वाद विवाद प्रतियोगिता में वर्तमान जीवन प्रणाली एवं पनपता अवसाद विषय पर छात्राओं ने अपनी बात रखी। दिव्या राय व शबनम खातून पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद को प्रथम स्थान, डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल की मुस्कान व सोनम को द्वितीय स्थान और राजकीय इंटर कॉलेज बनौली की अनामिका मौर्या व प्रतिमा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
संपूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता में नारी सशक्तिकरण एक भ्रम अथवा यथार्थ विषय पर राजकीय इंटर कॉलेज बनौली की छात्रा खुशी यादव तथा महिमा को प्रथम स्थान, डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल की प्रगति पांडेय और वैष्णवी वर्मा को द्वितीय स्थान तथा राम विभूति यादव द्वावा विकास इंटर कॉलेज धनघटा की नेहा मिश्रा व राधा साहनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या डॉ. सबीहा मुमताज ने कहा कि प्रतियोगिता से छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिलता है। प्रतियोगिता का संचालन उषा वर्मा ने किया। निर्णायक मंडल में रंजीत यादव औश्र रिजवानुर्रहमान शामिल रहे। इस अवसर पर कहकशा बानो, रचना मिश्रा, विपिन कुमार वर्मा, अखिलेश कुमार यादव, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें