फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव

विज्ञापन
ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव
विज्ञापन
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने की अपील का असर अब जनप्रतिनिधियों के बीच दिखाई देने लगा है। जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव शुक्रवार को सरकारी गाड़ी छोड़कर ई-रिक्शा से अपने कार्यालय पहुंचे। इसके बाद वहां से अपने आवास तक भी इसी से यात्रा की। उनकी इस सादगी की चर्चा जिले में हो रही है।
विज्ञापन

बलराम यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि स्वच्छ ऊर्जा अपनाना और ईंधन बचाना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से भी अनावश्यक ईंधन खपत कम करने और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बलराम यादव इससे पहले भी साइकिल से क्षेत्र भ्रमण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें