फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता 25 को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। जिला विज्ञान क्लब की तरफ से जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन 25 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से विकास भवन के डीपीआसी हॉल में किया जाएगा। यह जानकारी जिला विज्ञान क्लब की समन्वयक नीतू यादव ने दी है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएससी बोर्ड के विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। प्रत्येक विद्यालय से तीन मॉडल लाना अनिवार्य है। एक मॉडल पर सिर्फ दो बच्चे संयुक्त रूप से सम्मिलित हो सकते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में ड्रोन तकनीक, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, रोबोटिक्स, सेंसर तकनीक, नैनो तकनीक व नैनो पदार्थ, स्टेम सेल तकनीक, बायो ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, सौर ऊर्जा, हाइड्रोजन ईंधन सेल ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, ब्लॉक चेन तकनीक, इलेक्ट्रिक वाहन, लिथियम आयन बैटरियां, चार्जिंग स्टेशन, मिसाइल तकनीक, अंतरिक्ष तकनीक एवं उपग्रह, विमान, साइबर सिक्योरिटी एवं डिजिटल इंडिया आदि के विषय हैं।
विज्ञापन

प्रथम स्थान पाने वाले को पांच हजार रुपये, द्वितीय स्थान को तीन हजार, तृतीय को दो हजार रुपये नकद पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। जबकि एक-एक हजार रुपये के दो सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों/ प्रधानाचार्यों से अपील की है कि अपने-अपने विद्यालयों से प्रतिभाग करने के लिए छात्र-छात्राओं अवश्य भेजें।ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें