फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उर्वरक की पांच दुुकानों से लिया नमूना, एक का लाइसेंस निलंबित

Tue, 05 Aug 2025 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल में उर्वरक की जांच करते जिला कृ​षि अ​धिकारी
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार का मेंहदावल क्षेत्र में उर्वरक की नौ दुकानों की जांच की। इस दौरान पांच दुकानों सेे उर्वरक के नमूने लिए और अनियमितता मिलने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि डीएम के निर्देश पर उर्वरकों की गुणवत्ता, मूल्य नियंत्रण तथा कालाबाजारी की आकस्मिक जांच मेंहदावल तहसील क्षेत्र में की गई। इस दौरान मौर्य खाद बीज भंडार मेंहदूपार, अग्रहरि खाद भंडार मेंहदूपार, सुनील बीज भंडार, एनए ट्रेडर्स, एग्री जंक्शन, सूर्यांश खाद भंडार, पांडेय एग्रो सेंटर, पांडेय खाद भंडार, परदेशी यादव खाद भंडार की जांच की गई।
इनमें से पांच दुकानों से उर्वरक के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मौर्य खाद बीज भंडार मेंहदूपार में अभिलेख और स्टाॅक बोर्ड सही नहीं था। इस कारण दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें